अपने वरिष्ठ अधिकारियों के नाज़ी वर्दी पहनने से आक्रोषित इस्राइली शासन इंटरनेट पर पोस्ट की गयी तस्वीरों की जांच करवा रहा है।
ज़ायोनी राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन, न्याय मंत्री ज़िपी लिवनी, वित्त मंत्री यईद लपीद सहित अनेक नेताओं की नाज़ी वर्दी में तस्वीरें नातन ज़ोअबी नाम से एक जाली फ़ेसबुक अकाउंट पर आने के बाद इस जांच की मांग की गयी है।रविवार को इस्राइली अभियोन विभाग ने पुलिस को इस क़दम के पीछे ज़िम्मेदार का पता लगाने का आदेश दिया। लोक सुरक्षा मंत्री यित्ज़ाक़ अहारोनोविच ने कहा, “ हमे फ़ौरन पता लगा कर न्याय के कटघरे में खड़ा करना चाहिए। उत्तेजक अभिव्यक्ति को इंटरनेट और सोशल मीडिया पर नहीं आने देना चाहिए और वहां पर प्रचलित हिंसा को जड़ से ख़त्म करना हमारी ज़िम्मेदारी है।”ज़ायोनी संसद नेसेस्ट के सभापति यूली एडेल्सटेन ने भी इस घटना की यह कहते हुए आलोचना की, “ हमे इस तरह के घृणित कृत्य को हलके में नहीं लेना चाहिए। जैसा कि इससे पहले भी सचेत कर चुके हैं कि हिंसा और उत्तेजक अभिव्यक्ति की जड़ जंगल की आग की तरह फैलती है।” ज़ायोनी स्पीकर ने इस्राइलियों से इसकी निंदा करने की मांग की और कहा, “ इस आग को बुझा दो इससे पहले की हमे तबाह करे।”ज्ञात रहे जून 2013 में लपीद को हिटलर के रूप में दर्शाने वाली एक तस्वीर इंटरनेट पर बहुत प्रचलित हुयी थी।
1 दिसंबर 2014 - 18:04
समाचार कोड: 655338
अपने वरिष्ठ अधिकारियों के नाज़ी वर्दी पहनने से आक्रोषित इस्राइली शासन इंटरनेट पर पोस्ट की गयी तस्वीरों की जांच करवा रहा है।