1 दिसंबर 2014 - 18:00
 ईरान संसार के अग्रणी देशों में से एक है।

के. षणमुगम ने ईरान व सिंगापुर संसदीय मैत्री दल से मुलाक़ात में कहा कि उनका देश, इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ सहयोग विस्तार का इच्छुक है।

के. षणमुगम ने ईरान व सिंगापुर संसदीय मैत्री दल से मुलाक़ात में कहा कि उनका देश, इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ सहयोग विस्तार का इच्छुक है। ईरान व सिंगापुर संसदीय मैत्री दल के प्रमुख ग़ुलाम रज़ा मिस्बाही मुक़द्दम ने इस भेंट में ईरान की विदेश नीति की प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि तेहरान, एशियाई व गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों के साथ संबंध विस्तार पर बल देता है।उन्होंने ईरान व सिंगापुर के संबंधों के अतीत को बहुत अच्छा बताया। मिस्बाही मुक़द्दम ने इसी प्रकार क्षेत्र व संसार में ईरान की स्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान, पश्चिम व उसके कुछ क्षेत्रीय घटकों के अत्यधिक दबाव और तर्कहीन एवं अन्यायपूर्ण प्रतिबंधों के बावजूद क्षेत्र में शांति व स्थिरता की स्थापना में सबसे अधिक ज़िम्मेदारीपूर्ण भूमिका निभा रहा है।