1 दिसंबर 2014 - 17:58
 ईरान में इस्लामी देशों के सूचना विशेषज्ञों का सम्मेलन

इस्लामी देशों के सूचना व प्रसारण विभाग के विशेषज्ञों की बैठक सोमवार को तेहरान में आरंभ हुई।

इस्लामी देशों के सूचना व प्रसारण विभाग के विशेषज्ञों की बैठक सोमवार को तेहरान में आरंभ हुई।
इसी प्रकार इस्लामी देशों के सूचना व प्रसारण मंत्रियों की दसवीं बैठक तीन व चार दिसम्बर (बुधवार व गुरुवार) को आयोजित होगी। इस बैठक का नारा शांति व सुरक्षा की स्थापना के लिए संचारिक समरसता रखा गया है। इस बैठक के आयोजन का दायित्व ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना को सौंपा गया है और इस बैठक के मीडिया सेंटर ने भी सोमवार से इरना के नेतृत्व में अपना काम आरंभ कर दिया है।तेहरान सम्मेलन इसी प्रकार इस्लामी देशों के सूचना व प्रसारण मंत्रियों को इस बात का अवसर प्रदान करेगा कि वे संसार को हिंसा व चरमपंथ रहित बनाने के ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी के प्रस्ताव के बारे में विचार कर सकें। यह प्रस्ताव श्री रूहानी ने पिछले साल संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के अधिवेशन में दिया था।