30 नवंबर 2014 - 20:06
 कूबानी में 50 से भी अधिक तकफ़ीरी आतंकी ढेर

सीरिया के उत्तरी क्षेत्र एनुल अरब या कूबानी में कुर्द मिलिशिया और आतंकी गुट आईएसआईएल के मध्य होने वाली भीषण लड़ाई में दसियों आतंकी मारे गये हैं।

सीरिया के उत्तरी क्षेत्र एनुल अरब या कूबानी में कुर्द मिलिशिया और आतंकी गुट आईएसआईएल के मध्य होने वाली भीषण लड़ाई में दसियों आतंकी मारे गये हैं।
फ़्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी सीरिया के कूबानी क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटे दौरान जारी झड़पों में पचास आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। रिपोर्टों से पता चला है कि वर्तमान समय में कूबानी के लगभग 80 प्रतिशत भाग पर कुर्द मिलिशिया का नियंत्रण है और इस नगर में आईएसआईएल के पांच या छह आतंकियों पर आधारित कुछ गुट इधर उधर फैले हैं। कुर्द मिलिशिया के मीडिया प्रभारी फ़रहाद कूबानी ने पत्रकारों को बताया कि कूबानी में बाक़ी बचे आतंकियों का लक्ष्य, तुर्की और इस नगर के मध्य बने पास पर नियंत्रण प्राप्त करना है।
सीरिया सरकार के विरोधी तथाकथित मानवाधिकार संगठन के प्रमुख रामी अब्दुर्रहमान ने बताया कि तुर्की से आईएसआईएल की विस्फोटक पदार्थों से लदी गाड़ियां कूबानी में प्रविष्ट हो रही हैं और अंकारा ने सीरिया के इस सीमावर्ती क्षेत्र पर आक्रमण के लिए आतंकी गुटों को अनुमति दे रखी है।