सीरिया के प्रधानमंत्री ने सचेत किया है कि इस देश के परिवर्तनों के दुष्परिणाम विश्व के समस्त देशों पर पड़ेंगे।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी वाएल हलक़ी ने दमिश्क़ में “धार्मिक चरमपंथ और आतंकवाद से मुक़ाबला” शीर्षक के अंतर्गत आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेंस में कहा कि जो लोग आतंकवाद का समर्थन करते हैं उन्हें यह जान लेना चाहिए कि सीरिया में भूकंप के बाद आने वाले झटकों से विश्व के समस्त देश प्रभावित होंगे।
सीरिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद और धार्मिक चरमपंथ का एक दूसरे से बहुत गहरा संबंध हैं और आतंकवाद की रोकथाम के लिए धार्मिक चरमपंथ से इसके संबंध को तोड़ना होगा। उनका कहना था कि दमिश्क़ में आतंकवाद के विरुद्ध कांफ़्रेंस का आयोजन, आतंकवाद और चरमपंथ से मुक़ाबले के लिए सरकार के कार्यक्रमों के भाग हैं। वाएल हलक़ी ने कहा कि सीरिया की जनता आतंकवाद के सामने कभी नतमस्तक नहीं हुई और वह देश में पुनः शांति और सुरक्षा की स्थापना कर सकती है।
ज्ञात रहे कि सीरिया में धार्मिक चरमपंथ और आतंकवाद से मुक़ाबले के लिए तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेंस आरंभ हुई है।
30 नवंबर 2014 - 20:04
समाचार कोड: 655148
सीरिया के प्रधानमंत्री ने सचेत किया है कि इस देश के परिवर्तनों के दुष्परिणाम विश्व के समस्त देशों पर पड़ेंगे।