इराक़ के राष्ट्रपति फ़ुआद मासूम ने आतंकवाद से मुक़ाबले में देश की सरकार और जनता का भरपूर समर्थन करने के कारण ईरान की सराहना की है।
बग़दाद से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी राष्ट्रपति ने बग़दाद में ईरानी राजदूत हसन दानाईफ़र से भेंट में आतंकवाद से मुक़ाबले में इराक़ी सरकार और जनता के समर्थन में तेहरान की महत्त्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए इस संबंध में सहयोग के जारी रहने पर बल दिया है।
फ़ुआद मासूम ने इस बात पर बल देते हुए कि ईरान और इराक़ के मध्य समस्त क्षेत्रों में संबंधों को मजब़ूत और विस्तार किए जाने की आवश्यकता है, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य वार्ताओं के जारी रहने की मांग की।इस अवसर पर बग़दाद में तैनात ईरान के राजदूत हसन दानाईफ़र ने आईएसआईएल आतंकी गुट से मुक़ाबले में इस देश की सेना और स्वयंसेवियों की हालिया सफलताओं पर बधाई देते हुए कहा कि इराक़ की सरकार और जनता का तेहरान सदैव समर्थन करता रहेगा।
30 नवंबर 2014 - 20:02
समाचार कोड: 655147
इराक़ के राष्ट्रपति फ़ुआद मासूम ने आतंकवाद से मुक़ाबले में देश की सरकार और जनता का भरपूर समर्थन करने के कारण ईरान की सराहना की है।