30 नवंबर 2014 - 20:00
 ईरान की सैन्य क्षमताओं को निंयत्रित नहीं किया जा सकता

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने कहा है कि ईरान की मीज़ाइल क्षमताओं पर नज़र नहीं रखी जा सकती।

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने कहा है कि ईरान की मीज़ाइल क्षमताओं पर नज़र नहीं रखी जा सकती।
अली शमख़ानी ने रविवार को तेहरान में एरोस्पेस विभाग की एक प्रदर्शनी के दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरानी मीज़ाइलों की क्षमताएं, धमकियों के अनुरूप हैं और यह सामान्य रूप से पारंपरिक हथियारों की परिधि में आती हैं और इनमें किसी भी प्रकार का दिशाभेद नहीं पाया जाता।
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की सर्वोच्च परिषद के सचिव ने इस बात का उल्लेख करते हुएकि ईरान में एरोस्पेस उद्योग में काफ़ी प्रगति हुई है, कहा कि ईरान की मीज़ाइल क्षमताएं भी परमाणु तकनीक की भांति स्थानीय विशेषज्ञों की देन हैं और परमाणु उद्दयोग की भांतिपूर्ण रूप से शांतिपूर्ण हैं।