अमरीका में एक अश्वेत किशोर को गोली मारने वाले पुलिसकर्मी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।
अमरीका के मिसौरी प्रांत के उपनगर सेंट लुईस में गत नौ अगस्त को अश्वेत किशोर माइकल ब्राउन की गोली मार कर हत्या करने वाले श्वते पुलिसकर्मी डैरेन विल्सन ने इस्तीफ़ा दे दिया है। विल्सन के वकील ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विल्सन ने तुरंत प्रभाव से मिसौरी के फ़र्गूसन पुलिस बल से त्यागपत्र दे दिया है।ज्ञात रहे कि इस घटना को लेकर डैरेन विल्सन पर मुक़द्दमा चलाया गया लेकिन ग्रैंड ज्यूरी ने उसे दोषमुक्त घोषित कर दिया। इस फ़ैसले से पूरे अमरीका के अश्वेत समुदाय और न्यायप्रेमी लोगों में अप्रसन्नता की लहर दौड़ा दी जिसके बाद देश के विभिन्न क्षेत्रों में दंगे भड़क उठे थे।माइकल ब्राउन की हत्या के बाद से ही डैरेन विल्सन जान के भय से छिप कर जीवन बिता रहा था और निरंतर घर बदल रहा था। न्यायालय की ओर से उसे दोषमुक्त घोषित किए जाने के बावजूद उसके जीवन में कोई परिवर्तन नहीं आया है और वह अब भी भय की स्थिति में ही है। विल्सन का कहना है कि इस हत्या के बाद उसने अपने चेहरे में भी परिवर्तन किया है और कभी कभी जान के भय से सिनेमा के अंधकारमय हॉल में शरण लेता है।
30 नवंबर 2014 - 05:40
समाचार कोड: 654959
अमरीका में एक अश्वेत किशोर को गोली मारने वाले पुलिसकर्मी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।