इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि राजधानी बग़दाद को आईएसआईएल के आतंकियों के हमले के मुक़ाबले में पूर्ण रूप से सुरक्षित बना दिया गया है।
हैदर एबादी ने शनिवार की रात कहा कि सेना, जनसेना और गुप्तचर विभाग के प्रयासों से बग़दाद, तकफ़ीरी आतंकियों के हमले से पूरी तरह सुरक्षित बन चुका है। उन्होंने कहा कि मैं सैन्य दृष्टि से यह बात पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बग़दाद पूरी तरह सुरक्षित है। बग़दाद और उसके आस-पास के क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का सैन्य ख़तरा नहीं है और अब हम आईएसआईएल को अन्य नगरों के केंद्रीय स्थानों से भगाने का प्रयास कर रहे हैं और शीघ्र ही सलाहुद्दीन और दियाला से आतंकियों को पूरी तरह खदेड़ दिया जाएगा। इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा कि हालिया दिनों में पश्चिमी प्रांत अलअंबार में जनसेना के सहयोग से चलाए गए सफल सैन्य अभियान के बाद अब हम उत्तरी नैनवा प्रांत की ओर जाएंगे।इस बीच अलमनार टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि उत्तरी बग़दाद के सामर्रा नगर में कार बम के एक विस्फोट में छः आम नागरिक हताहत और बीस अन्य घायल हो गए। इसी प्रकार करकूक के तूज़ खोरमातो क्षेत्र के एक बाज़ार में होने वाले बम विस्फोट में पांच व्यक्ति हताहत और घायल हो गए।
30 नवंबर 2014 - 05:33
समाचार कोड: 654956
इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि राजधानी बग़दाद को आईएसआईएल के आतंकियों के हमले के मुक़ाबले में पूर्ण रूप से सुरक्षित बना दिया गया है।