सीरिया में आतंकियों ने जिस व्यक्ति की धर्म से हट जाने का आरोप लगाकर गर्दन काटी है उसका संबंध सुन्नी समुदाय से था।
अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के हमा प्रांत के सलीमा क्षेत्र में सरकार विरोधी सूत्रं ने बताया है कि आतंकी संगठन आईएसआईएल ने जिस बूढ़े व्यक्ति की गर्दन काट दी वह निकटवर्ती गावों में जाकर रोटी बेचता था और वह एक सुन्नी व्यक्ति था। सूत्रों का कहना है कि आईएसआईएल ने कहा था कि इस व्यक्ति का संबंध इस्माईली शीया समुदाय से था किंतु आतंकी संगठन का यह दावा ग़लत है।सूत्रों के अनुसार इस व्यक्ति का नाम एहसान न्यूफ़ था और वह अक़ारिब नामक क्षेत्र का रहने वाला था और वह सुन्नी व्यक्ति था उस पर इसईली शीया होने का आतंकियों का आरोप ग़लत है।
30 नवंबर 2014 - 05:27
समाचार कोड: 654954
सीरिया में आतंकियों ने जिस व्यक्ति की धर्म से हट जाने का आरोप लगाकर गर्दन काटी है उसका संबंध सुन्नी समुदाय से था।