रूस ने अमरीका को एशिया-पेसेफ़िक क्षेत्र के लिए गंभीर ख़तरा बताया है।
रूस के रक्षा सलाहकार अनातोली आन्तोनोफ़ ने श्रीलंका के राजधानी कोलंबो में दक्षिण व दक्षिण एशियाई देशों के अपने समकक्षों के बीच कहा कि अमरीका एशिया-पेसेफ़िक क्षेत्र के लिए गंभीर ख़तरा है क्योंकि अमरीका इस क्षेत्र में युद्धपोतों और बम वर्षक विमानों की तैनाती बढ़ाकर अपनी सैन्य उपस्थिति मज़बूत कर रहा है। उन्होंने सचेत किया कि अमरीका ने उत्तरी कोरिया की ओर से परमाणु ख़तरे के नाम पर अपने प्रक्षेपास्त्रिक नेटवर्क को विस्तृत करने की कोशिशों से क्षेत्र को अस्थिरता की ओर ढकेल दिया है।अनातोली आन्तोनोफ़ ने कहा कि वास्तव में अमरीका की प्रक्षेपास्त्रिक रक्षा ढाल का लक्ष्य क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा को कमज़ोर करना है और यह एशिया-पेसेफ़िक क्षेत्र के लिए बहुत गंभीर ख़तरा है।यह बयान ऐसे समय में आया है जब यूक्रेन संकट पर वाशिंग्टन-मास्को के बीच तनाव व मतभेद बढ़ गए हैं।
29 नवंबर 2014 - 19:12
समाचार कोड: 654918
रूस ने अमरीका को एशिया-पेसेफ़िक क्षेत्र के लिए गंभीर ख़तरा बताया है।