29 नवंबर 2014 - 19:11
 सीरिया में चरमपंथियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी

सीरिया में आतंकवादियों के विरुद्ध सेना की व्यापक कार्यवाही जारी है और सेना ने देश के चार प्रांतों में आतंकियों को भारी हानि पहुंचाई है।

सीरिया में आतंकवादियों के विरुद्ध सेना की व्यापक कार्यवाही जारी है और सेना ने देश के चार प्रांतों में आतंकियों को भारी हानि पहुंचाई है।
अलमनार टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने उत्तरी हलब, पूर्वी दैरूज़्ज़ूर, पूर्वोत्तरी प्रांत इदलिब और एनुल अरब या कूबानी में दर्जनों तकफ़ीरी आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। उधर सूचना है कि पूर्वी हलब के शीया बाहुल्य क्षेत्र नोब्बुल और ज़हरा में सीरिया की सेना और आतंकियों के मध्य भीषण झड़पें जारी हैं।सीरिया की सेना ने इसी प्रकार इदलिब में तकफ़ीरी आतंकियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उनके शस्त्र भंडारों पर नियंत्रण कर लिया। दैरिज़्ज़ूर के हुवैजा अस्सकर क्षेत्र में सेना की कार्यवाही में दसियों आतंकी मारे गये।उधर सेना और स्थानीय कुर्द मिलिशिया ने दक्षिणी कूबानी में आतंकियों के एक मुखिया अबू ख़नसा को मौत के घाट उतार दिया।