29 नवंबर 2014 - 19:04
 नाइजेरिया में मस्जिद पर हुए हमले की निंदा

संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तरी नाइजेरिया मं एक मस्जिद में हुए हमले की भर्त्सना की है।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तरी नाइजेरिया मं एक मस्जिद में हुए हमले की भर्त्सना की है।
संवाददाता के अनुसार बान की मून ने शुक्रवार को उत्तरी नाइजेरिया के कानू शहर में एक मस्जिद में हुए भयानक आतंकवादी हमले की भर्त्सना करते हुए, इन हमलों के पीड़ितों के परिजनों और सरकार से सहानुभूति जतायी। उन्होंने उत्तरी नाइजेरिया में शिक्षा केन्द्रों पर बढ़ते हमलों पर नाराज़गी जताते हुए इन अपराधों पर तुरंत अंकुश लगाए जाने की मांग की।संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने नाइजेरिया में स्थिरता के लिए प्रयास का अनुरोध करते हुए इस देश के अधिकारियों से मांग की कि इस हमले के ज़िम्मेदारों को जल्द से जल्द पता लगा कर दंडित करें। उन्होंने बल दिया कि नाइजेरिया में आम लोगों पर हमले का कोई औचित्य पेश नहीं किया जा सकता।
ज्ञात रहे कि शुक्रवार को कानू शहर में एक बड़ी मस्जिद में हुए धमाकों में कम से कम 120 व्यक्ति हताहत और 270 अन्य घायल हुए।