ज़ायोनी अधिकारियों का कहना है कि हमास ने नब्बे प्रतिशत मीज़ाइल स्वयं बनाये हैं।
ज़ायोनी मीडिया हल्क़ों का कहना है कि वे अब भी हमास की मीज़ाइल निर्माण संबंधी गतिविधियों पर नज़र रखे हुए हैं। अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन के सैन्य मामलों के विशेषज्ञ रोनी डैनियल ने इस्राईल के चैनल-2 से बात करते हुए कहा कि इस्राईल की सुरक्षा संस्थाएं, ग़ज़्ज़ा पट्टी में हमास की सैन्य शक्ति पर नज़र रखे हुए हैं।उनका कहना था कि हमास ने हालिया युद्ध के हंगामों के बीच स्वयं को नये चरण के युद्ध के लिए तैयार कर लिया है। उनका कहना था कि हमास ने हालिया दो महीने के दौरान लगभग बीस मीज़ाइल परिक्षण किए हैं।रोनी डेनियल ने कहा कि मिस्र की ओर से रास्तों और सुरंगों के बंद किए जाने के कारण स्पष्ट रूप से हमास ने मीज़ाइल के निर्माण का काम आरंभ कर दिया। ज़ायोनी विशेषज्ञ ने बताया कि हमास की ओर से इस्राईल पर फ़ायर किए गये नब्बे प्रतिशत मीज़ाइल, स्वयं हमास ने बनाये हैं। उनका कहना था कि हमास ने हालिया दिनों में बारम्बार युद्ध के लिए अपनी तैयारी की घोषणा की है और इस्राईल से लोहा लेने की बात कही है और हालिया दिनों में मीज़ाइलों का परिक्षण करके इस पर पुष्टि की मोहर भी लगा दी है।
29 नवंबर 2014 - 18:35
समाचार कोड: 654902
ज़ायोनी अधिकारियों का कहना है कि हमास ने नब्बे प्रतिशत मीज़ाइल स्वयं बनाये हैं।