29 नवंबर 2014 - 18:28
 अमरीका, पुलिस ने गर्भवती अश्वेत महिला को मारी गोली

अमरीका के राज्य मिसूरी के फ़रगुसन इलाक़े में पुलिस ने एक गर्भवती अश्वेत महिला को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

अमरीका के राज्य मिसूरी के फ़रगुसन इलाक़े में पुलिस ने एक गर्भवती अश्वेत महिला को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
शुक्रवार को फ़रगुन में पुलिस ने 24 वर्षीय डोरनेला कोन्नर को गोली मार दी जिससे कोन्नर अपनी एक आंख से हाथ धो बैठीं।अमरीका में फ़रगुसन की एक अदालत द्वारा श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों एक अश्वेत युवक माइकल ब्राउन की हत्या के आरोप में मुक़दमा नहीं चलाए जाने के फैसले के बाद हिंसक प्रदर्शोनों का सिलसिला जारी है।प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, कोन्नर अपने एक मित्र ली के साथ अपनी कार में बैठी हुई थीं। इस दौरान पुलिस प्रदर्शनकारियों का पीछा करती हुई उनकी कार के पास पहुंची और उनकी कार को चारों ओर से घेर लिया, अचानक एक पुलिस अधिकारी ने गोली चला दी जो शीशे को तोड़ती हुई कोन्नर की आँख में लगी।पुलिसकर्मियों ने आरोप लगाया है कि ली ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी, इसी लिए पुलिस को मजबूर होकर गोली चलानी पड़ी।हालांकि घायल महिला के पिता ने पुलिस के आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा है कि अगर ली ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की भी थी तो पुलिस ने पास बैठी हुई महिला पर निशाना क्यों साधा कि जो गाड़ी नहीं चला रही थी।