29 नवंबर 2014 - 18:23
 इराक़, दसियों तकफ़ीरी आतंकवादी ढेर हो गए

इराक़ी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, उत्तरी इराक़ में सुरक्षा बलों की कार्यवाही में दसियों तकफ़ीरी आतंकवादी ढेर हो गए हैं।

इराक़ी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, उत्तरी इराक़ में सुरक्षा बलों की कार्यवाही में दसियों तकफ़ीरी आतंकवादी ढेर हो गए हैं।इससे कुछ दिन पहले भी करकूक में 70 आतंकवादी सुरक्षा बलों के हातों मारे गए थे। इराक़ी वायु सेना ने भी इलाक़े में तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ व्यापक अभियान छेड़ा हुआ है।इराक़ के न्यूज़ टीवी चैनल अल-फ़ुरात के मुताबिक़, करकूक के दक्षिणी इलाक़े ख़ालिद में इराक़ी सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को एक सफल अभियान में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल के 78 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया जबकि अन्य 37 को गंभीर रूप से घायल कर दिया।इसी प्रकार, मूसिल के पश्चिम में तलअफ़र इलाक़े में आईएसआईएल के ठिकानों पर इराक़ी युद्धक विमानों के हमलों में 57 आतंकवादी मारे गए।दूसरी ओर शुक्रवार को ही इराक़ की राजधानी बग़दाद के अल-यूसूफ़िया इलाक़े में एक देसी बम के धमाके में बिजली कंपनी के 3 कर्मचारी हताहत और 6 अन्य घायल हो गए।