इस्राईली विदेश मंत्री का कहना है कि अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी इलाक़ों से अरब निवासियों को बाहर निकालने के अभियान का वे समर्थन करते हैं और इस्राईल छोड़ कर जाने वाले अरब नागरिकों को आर्थिक पैकेज दिया जाएगा। अपनी दक्षिणपंथी इस्राईल बीतेनू पार्टी के घोषणापत्र में एविगडोर लिबरमैन ने कहा है कि अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी इलाक़ों के अरब नागरिक कि जिनकी जनसंख्या 20 प्रतिशत है अगर अपने इलाक़े छोड़कर चले जाते हैं तो उनकी पार्टी भविष्य के फ़िलिस्तीन देश के समर्थन पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि अक्का और जोफ़ा में रहने वाले अरब नागरिक यदि इस्राईल छोड़ कर जाते हैं तो उन्हें आर्थिक सुविवधाएं प्रदान की जाएंगी।शुक्रवार को प्रकाशित हुए घोषणापत्र में ज़ायोनी शासन के क़ब्ज़े वाले इलाक़ों से बचे खुचे फ़िलिस्तीनियों को बाहर निकालने के अभियान को तेज़ करने की बात कही गई है।इस घोषणापत्र में जहां भविष्य के फ़िलिस्तीन देश की बात कही गई है, वहीं फ़िलिस्तीनियों के साथ तथाकथित शांति समझौते के तहत सीमाओं के निर्धारण एवं बैतुल मक़द्दस की स्थिति की ओर कोई संकेत नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधी इस्लामी संगठन तथाकथित दो राष्ट्रों के प्रस्ताव को रद्द कर करते रहे हैं और उनका कहना है कि वह संपूर्ण फ़िलिस्तीन राष्ट्र को ज़ायोनियों के क़ब्ज़े से स्वतंत्र कराकर ही दम लेंगे।किसी समय कट्टरपंथी ज़ायोनी प्रधान मंत्री के निकट सहयोगी समझे जाने वाले लिबरमैन की अब ख़ुद ही ज़ायोनी शासन के प्रधान मंत्री पद पर नज़रें हैं।
29 नवंबर 2014 - 13:14
समाचार कोड: 654822
इस्राईली विदेश मंत्री का कहना है कि अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी इलाक़ों से अरब निवासियों को बाहर निकालने के अभियान का वे समर्थन करते हैं और इस्राईल छोड़ कर जाने वाले अरब नागरिकों को आर्थिक पैकेज दिया जाएगा।