उत्तरी नाइजीरिया के सबसे बड़े शहर कानो की केन्द्रीय मस्जिद में नमाज़े जुमा के दौरान हुए दो बम धमाकों में कम से कम 81 लोग हताहत और 150 से अधिक घायल हो गए हैं।
यह धमाके अमीर पैलेस मस्जिद के परिसर में हुए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाकों के बाद उन्होंने गोलीबारी की आवाज़ें भी सुनीं।एक के बाद दो बम धमाके जामा मस्जिद के परिसर में उस समय हुए कि जब नमाज़ शुरू हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इन धमाकों से कुछ ही दूरी पर एक तीसरा धमाका भी हुआ।समाचार एजेंसी एएफ़पी ने मरने वालों की संख्या 120 तक बतायी है।यह केंद्रीय मस्जिद कानो के प्रभावशाली मुस्लिम नेता अमीर मोहम्मद सानुसी के महल के पास ही स्थित है। अमीर इस मस्जिद में नमाज़ की अगुआई करते हैं।अभी तक किसी ने इस चरमपंथी कार्यवाही की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है, हालांकि नाइजीरिया में सक्रिय तकफ़ीरी आतंकवादी गुट बोको हराम पर इसका संदेह है।पिछले सप्ताह अमीर ने लोगों से आहवान किया था कि वे कट्टरपंथी तकफ़ीरी संगठन बोको हराम से से लड़ने के लिए जो कुछ भी हो सके करें।उन्होंने कहा था कि जब यह चरमपंथी शहरों पर हमला करते हैं तो वे लड़कों को मार डालते हैं और लड़कियों को दासी बना लेते हैं, लोगों के उनके ख़िलाफ़ खड़ा होना होगा।
29 नवंबर 2014 - 04:57
समाचार कोड: 654711
उत्तरी नाइजीरिया के सबसे बड़े शहर कानो की केन्द्रीय मस्जिद में नमाज़े जुमा के दौरान हुए दो बम धमाकों में कम से कम 81 लोग हताहत और 150 से अधिक घायल हो गए हैं।