अहले बैत (अ) समाचार एजंसी अबना के अनुसार लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यह कार बम धमाका, सीरिया के पूर्वी क्षेत्र दईरालज़ोर में स्थित शहर अलमयादीन के स्टेडियम के पास हुआ जिसमें दाइश आतंकवादी गुट के कई लोग मारे गए। उधर रीफ दमिश्क, हलब और दईरालज़ोर में भी सीरियाई सैनिकों की गतिविधियों में दर्जनों आतंकवादी मारे गए हैं। इस बीच दाइश आतंकवादी गुट ने अपने अपराधों के बारे में एक फिल्म तैयार की है और उन्होंने प्रांत हलब में जराबलस शहर की जेल के कैदियों को इस फिल्म को देखने पर मजबूर किया। इस फिल्म में दाइश आतंकवादी समूह ने इराक और सीरिया में बे गुनाह लोगों का सर काटते हुए दिखाया है और इस कदम को सफलता से साकार किया है।
28 नवंबर 2014 - 19:38
समाचार कोड: 654671
लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यह कार बम धमाका, सीरिया के पूर्वी क्षेत्र दईरालज़ोर में स्थित शहर अलमयादीन के स्टेडियम के पास हुआ जिसमें दाइश आतंकवादी गुट के कई लोग मारे गए।