28 नवंबर 2014 - 19:16
 देश की रक्षा के लिए पूरी शक्ति के साथ तैयार है नौसेना

इस्लामी गणतंत्र ईरान की नौसेना के कमान्डर ने कहा है कि नौसेना हर प्रकार के ख़तरों का मुक़ाबला करने और देश के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान की नौसेना के कमान्डर ने कहा है कि नौसेना हर प्रकार के ख़तरों का मुक़ाबला करने और देश के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है।
ईरान की नौसेना के प्रमुख एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ने आज नमाज़े जुमा के भाषण से पूर्व अपने भाषण में कहा कि ईरान की नौसेना आज अंतर्राष्ट्रीय जलसीमा में ईरान की शक्ति का प्रतीक है। एडमिरल सय्यारी ने कहा कि सशस्त्र सेना के सुप्रिम कमान्डर के निर्देशों की छत्रछाया में ईरान की नौसेना के जवान, ईरान के राष्ट्रीय हितों की रक्षा और शत्रुओं की ओर से हर प्रकार के संभावित अतिक्रमणों का मुक़ाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
नौसेना के कमान्डर ने कहा कि आज ईरानी नौसेना अदन की खाड़ी, बाबुल मंदब जलडमरू मध्य, कैस्पियन सागर, हिंद महासागर सहित अंतर्राष्ट्रीय जलसीमा में पूरी शक्ति के साथ मौजूद है और इन क्षेत्रों में ईरानी नौसेना की उपस्थिति का उद्देश्य, ईरानोफ़ोबिया को समाप्त करना और पड़ोसी देशों के साथ संबंध सुदृढ़ करना है। ईरान में शुक्रवार 28 नवंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।