समाचार पत्र रायअलयौम की वेबसाइट ने रहस्योद्धाटन किया है कि रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने सऊदी अरब के विदेशमंत्री सऊद अल फ़ैसल की हालिया मास्को यात्रा के दौरान उनसे भेंटवार्ता नहीं की।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार समाचार पत्र रायअलयौम ने रिपोर्ट दी है कि सऊदी विदेशमंत्री की हालिया मास्को यात्रा के दौरान रूसी अधिकारियों ने बहुत गर्म जोशी से उनका स्वागत नहीं किया। समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में इसके कारणों पर प्रकाश डाला। समाचार पत्र लिखता है कि सऊदी विदेशमंत्री ने यात्रा के दौरान अपने रूसी समकक्ष के साथ संयुक्त प्रेस कांफ़्रेंस में अपनी अप्रसन्नता और थकन का बहाना बनाया किन्तु वास्तविक घटना राष्ट्रपति भवन में पर्दे के पीछे कूटनयिक संकट था।
समाचार पत्र लिखता है कि रूस के राष्ट्रपति ने सऊदी विदेशमंत्री से भेंट नहीं की क्योंकि राष्ट्रपति के कार्यक्रम में इस प्रकार की भेंट का कोई कार्यक्रम नहीं था। इस विषय को सऊद अल फ़ैसल ने अपना अपमान और सऊदी कूटनीति से भ्रांति बताया जबकि सऊदी विदेशमंत्री ने पुतीन से प्रोटोकाल भेंटवार्ता की मांग की थी। इस रिपोर्ट के आधार पर पश्चिम के कूटनयिक गलियारों ने इस घटना को वास्तव में पुतीन की ओर से सऊदी विदेशमंत्री को एक संदेश बताया क्योंकि रियाज़ ईरान के परमाणु मामले और सीरिया के मुद्दे पर स्पष्ट दृष्टिकोण नहीं रखता।
28 नवंबर 2014 - 19:14
समाचार कोड: 654663
समाचार पत्र रायअलयौम की वेबसाइट ने रहस्योद्धाटन किया है कि रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने सऊदी अरब के विदेशमंत्री सऊद अल फ़ैसल की हालिया मास्को यात्रा के दौरान उनसे भेंटवार्ता नहीं की।