28 नवंबर 2014 - 19:11
 ईरान, शत्रुओं के विस्तारवाद के सामने नहीं झुकेगा

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने कहा है कि ईरान, शत्रुओं के विस्तारवाद के सामने नहीं झुकेगा।

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने कहा है कि ईरान, शत्रुओं के विस्तारवाद के सामने नहीं झुकेगा।
आज तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा आयतुल्लाह इमामी काशानी की इमामत में अदा की गयी। उन्होंने नमाज़े जुमा के भाषण में ईरान के परमाणु मामले में गुट पांच धन एक के साथ होने वाली वार्ता की समयावधि बढ़ाये की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान अपने सिद्धातों, मूल क़ानूनों और वरिष्ठ नेतृत्व पर भरोसा करते हुए शांतिपूर्ण परमाणु तकनीक प्राप्त करने का प्रण कर चुका है। तेहरान के इमामे जुमा ने कहा कि ईरान की वार्ताकार टीम ने दुनिया के सामने यह सिद्ध कर दिया कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के प्रयास में कदापि नहीं है और देश की आवश्यकताओं के दृष्टिगत, विकास और प्रगति के मार्ग में शांतिपूर्ण परमाणु तकनीक प्राप्त करने में दृढ़ संकल्पित है।
तेहरान के इमामे जुमा ने कहा कि ईरान की वार्ताकार टीम को ईरानी जनता और वरिष्ठ नेता का भरपूर समर्थन प्राप्त है और गुट पांच धन एक ईरान को अपनी मांग मनवाने पर विवश नहीं कर सकता। आयतुल्लाह इमामी काशानी ने पवित्र नगर क़ुम में तकफ़ीरी विचार धारा के ख़तरे के विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेंस का आयोजन करने वाली कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज तकफ़ीरी विचारधारा पूरी तरह साम्राज्यवादी शक्तियों के लिए काम कर रहा है। आयतुल्लाह इमामी काशानी ने इस बात पर बल देते हुए कि इस्लामी देशों में ख़तरनाक तकफ़ीरी विचारधारा को विस्तार से बयान किया जाना चाहिए और यह शीया और सुन्नी धर्म गुरूओं की ज़िम्मेदारी है, कहा कि इस्लाम से पथभ्रष्ट और साम्राज्यवाद के साथ मिल जाने वाली इस विचारधारा की कार्यवाहियों को फ़िलिस्तीन में होने वाले अत्याचारों और बहरैन में वरिष्ठ धर्म गुरू शैख़ ईसा क़ासिम के घर पर हुए हमले में देखा जा सकता है।
आयतुल्लाह इमामी काशानी ने बहरैन के वरिष्ठ धर्म गुरू शैख़ ईसा क़ासिम के घर पर हमले बहरैनी सुरक्षा बलों के हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि बहरैनी सरकार को चाहिए कि वह अपनी जनता की वैध मांगों के संबंध में शांतिपूर्ण व्यवहार अपनाए।