पूर्वोत्तरी नाईजीरिया के एक बस अड्डे के निकट सड़क पर रखे गए बम के विस्फोट से 40 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि इस हमले में मारे जाने वालों में पांच सैनिक भी शामिल हैं।
सुरक्षा सूत्रों और एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विस्फोट से माराबी मूवी जंक्शन में आग लग गई जिससे कई बसें जल गई। माराबी मूवी जंक्शन उस क्षेत्र में है जहां बोको हराम आतंकी संगठन सक्रिय है।
विस्फोट के बाद बस स्टेशन पर हर जगह लोगों के शव बिखरे पड़े हुए थे। अभी तक इस घटना की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है लेकिन नाईजेरिया में इस प्रकार के हमलों में आतंकी संगठन बोको हराम लिप्त रहता है।
28 नवंबर 2014 - 19:08
समाचार कोड: 654660
पूर्वोत्तरी नाईजीरिया के एक बस अड्डे के निकट सड़क पर रखे गए बम के विस्फोट से 40 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि इस हमले में मारे जाने वालों में पांच सैनिक भी शामिल हैं।