इराक़ी फ़ौज ने देश के पूर्वी प्रांत दियाला में तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ लड़ाई में नई कामयाबी हासिल की है।
इराक़ के सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को इराक़ी सैनिकों ने कुर्द मिलिशिया के साथ बग़दाद के पूर्वोत्तर में स्थित अलतबज इलाक़े के आस-पास स्थित 13 गांवों को आईएसआईएल के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया है। इस कार्यवाही के दौरान दर्जनों आतंकवादी गांव क़रीब के पहाड़ी इलाक़े हिमरीन फ़रार कर गए। रिपोर्टों के अनुसार इन गावों को आज़ाद कराने के अभियान के दौरान कम से कम 7 आतंकवादी मारे गए। इसी प्रकार हथियारों से भरी तीन गाड़ियां भी तबाह की गयीं। इस कार्यवाही के दौरान कई मस्जिदों और घरों को भी नुक़सान पहुंचा है। तबज एक महत्वपूर्ण इलाक़ा है जो जलाव्ला क़स्बे को दियाला के आस-पास के इलाक़ों से जोड़ता है।
इससे पहले इराक़ी सैनिकों ने पश्चिमी प्रांत अंबार के रमादी शहर में सरकारी मुख्यालय पर आईएसआईएल के हमले की कोशिश को नाकाम बनाया।
ज्ञात रहे इस हफ़्ते के शुरु में इराक़ी फ़ौजियों ने स्वंयसेवी बल के साथ जलाव्ला और सादिया इलाक़ों को तकफ़ीरी आतंकवादियों के क़ब्ज़े से आज़ाद कराया है। अब तक इराक़ी फ़ौज ने आईएसआईएल के ख़िलाफ़ बहुत से मोर्चों को फ़त्ह किया है और उसने इस तकफ़ीरी आतंकवादी गुट के सफ़ाए की क़सम खायी है।
तकफ़ीरी आतंकवादी अपने नियंत्रण वाले इलाक़ों में ऐसे अपराध कर रहे हैं जिनसे मानवता शर्मा जाए।
28 नवंबर 2014 - 19:00
समाचार कोड: 654657
इराक़ी फ़ौज ने देश के पूर्वी प्रांत दियाला में तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ लड़ाई में नई कामयाबी हासिल की है।