27 नवंबर 2014 - 18:22
 बिनयामिन ने सैकड़ों जायोनी घरों के निर्माण का आदेश दिया

जायोनी शासन जार्डन नदी के पश्चिमी किनारे पर यहूदियों के लिए सैकड़ों घरों का निर्माण करेगा।

जायोनी शासन जार्डन नदी के पश्चिमी किनारे पर यहूदियों के लिए सैकड़ों घरों का निर्माण करेगा।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार जायोनी शासन के प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतेनयाहू ने गुरूवार को रामल्लाह के निकट सैकड़ों यहूदी घरों के निर्माण का आदेश जारी किया। नेतेनयाहू ने रामल्लाह के निकट एक सैनिक छावनी बनाने और तीन सौ घरों के निर्माण का आदेश दिया।
फिलिस्तीनियों का कहना है कि एक सैनिक प्रशिक्षण केन्द्र में परिवर्तित करने के लिए ईल क्षेत्र को बल पूर्वक उनसे छीन लिया गया है। फिलिस्तीन के एक वरिष्ठ अधिकारी वलीद एसाफ ने कहा है कि ईल एसा क्षेत्र है जिसे जायोनी सेना ने सैन्य कार्यों के लिए वहां के मालिकों से बल पूर्वक छीन लिया है और इस समय वह उसमें एक कस्बा बनाने के प्रयास में है।
इससे पहले भी इस्राईल ईल क्षेत्र में यहूदियों के लिए कई घरों का निर्माण कर चुका है और यह पहली बार नहीं है जब वह ईल क्षेत्र में विस्तार का इरादा रखता है।