अमरीका के फ़र्गूसन नगर में एक अश्वेत किशोर की हत्या के आरोपी पुलिस अधिकारी पर चार्ज शीट दाख़िल न करने के न्यायालय के फ़ैसले के ख़िलाफ़ देश व्यापी प्रदर्शन हो रहे हैं।
हज़ारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं जिससे न्यूयॉर्क शहर के पुलों और सुरंगों में यातायात बाधित हो गया है। वाशिंगटन में वाइट हाउस के सामने सड़क पर भी लोगों ने प्रदर्शन किए हैं। इसी प्रकार की शांतिपूर्ण रैलियां पूरे अमरीका में निकाली गई हैं। पुलिस ने कई लोगों को यातायात रोकने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
ज्ञात रहे कि अगस्त में निहत्थे अश्वेत किशोर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में श्वेत पुलिस अधिकारी पर अभियोजन नहीं चलाने के ग्रैंड ज्यूरी के फैसले के बाद मिसौरी के सेंट लुई में भड़की हिंसा निरंतर दूसरी रात भी जारी रही। सेंट लुई काउंटी पुलिस ने बताया कि सिटी हॉल की खिड़कियां तोड़ दी गईं और पुलिस की एक कार क्षतिग्रस्त हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर, बोतलें और पेट्रोल बम फेंके। मिसौरी के गवर्नर जे. निक्सन ने कहा कि फ़र्गूसन में नेशनल गार्ड्स की संख्या तीन गुना बढ़ाकर दो हज़ार कर दी गई है ताकि स्थानीय पुलिस की सहायता की जा सके।
27 नवंबर 2014 - 17:55
समाचार कोड: 654442
अमरीका के फ़र्गूसन नगर में एक अश्वेत किशोर की हत्या के आरोपी पुलिस अधिकारी पर चार्ज शीट दाख़िल न करने के न्यायालय के फ़ैसले के ख़िलाफ़ देश व्यापी प्रदर्शन हो रहे हैं।