संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने अमरीका में युवा अफ़्रीक़ी अमरीकियों के विरुद्ध संस्थागत अपराध और पुलिस के हाथों उनकी बड़ी संख्या में हत्या पर चिंता जतायी है।
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार आयोग के प्रमुख ज़ैद रअद अलहुसैन ने मंगलवार को कहा, “ पुलिस के साथ इन्काउंटर में युवा अफ़्रीक़ी अमरीकियों के बड़ी संख्या में मारे जाने और इसी प्रकार अमरीकी जेलों तथा मृत्युदंड की सज़ा पाने वाले अफ़्रीक़ी अमरीकियों की अधिक संख्या पर बहुत चिंतित हूं।”
उनका यह बयान, मिज़ूरी में ग्रैन्ड ज्यूरी की ओर से अफ़्रीक़ी अमरीकी किशोर माइकल ब्राउन की फ़र्गूसन में हत्या करने वाले एक श्वेत पुलिस अधिकारी के ख़िलाफ़ अभियोग न चालने के फ़ैसले के एक दिन बाद आया है।
इस बीच एक अन्य समाचार के अनुसार मिज़ूरी के सेंट लुइल ज़िले में, जो इस वक़्त अमरीका में जातीय भेदभाव और पुलिस की बर्बरता के ख़िलाफ़ प्रदर्शन का केन्द्र बना हुआ है, फ़ायरिंग की घटना में एफ़ बी आई के दो कर्मी घायल हुए हैं। इनमें से एक के कंधे पर और दूसरे के पैर में गोली लगी। ये दोनों एजेंट बुधवार की सुबह स्थानीय पुलिस की गिरफ़्तारी का वारेंट जारी कराने में मदद कर रहे थे, एफ़ बी आई की प्रवक्ता रिबेका वू ने एक बयान में इस घटना की सूचना दी।
दक्षिण फ़र्गूसन में घटी इस घटना पर लगभग दो दर्जन पुलिस कर्मी और दूसरे एमरजेन्सी वाहन दौड़ पड़े। दक्षिणी फ़र्गूसन अश्वेत बाहुल इलाक़ा है जबकि शासन की संरचना में श्वेत भरे पड़े हैं। फ़र्गूसन में पुलिस और प्रदर्शनकिरयों के बीच झड़प के कुछ घंटों के बाद यह घटना घटी।
एफ़ बी आई की प्रवक्ता रिबेका वू ने कहा कि फ़ायरिंग की घटना का फ़र्गूसन और उसके आस-पास जारी अशांति से सीधे तौर से कोई संबंध नहीं है।
26 नवंबर 2014 - 18:12
समाचार कोड: 654255
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने अमरीका में युवा अफ़्रीक़ी अमरीकियों के विरुद्ध संस्थागत अपराध और पुलिस के हाथों उनकी बड़ी संख्या में हत्या पर चिंता जतायी है।