फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने इस्राईल को उस बिल की ओर से चेतावनी दी है जो अतिग्रहित फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों के यहूदीकरण के प्रयास पर आधारित है। हमास ने इस्राईल के इस क़दम को ख़तरनाक कहा है।
रविवार को ज़ायोनी मंत्रीमंडल ने तथाकथित “ज़ायोनी राष्ट्र” नामक बिल के पक्ष में मतदान किया और इस पर ज़ायोनी संसद नेसेस्ट में बुधवार को पहली बार चर्चा होने का कार्यक्रम था।
ग़ज़्ज़ा में हमास के प्रवक्ता मुशीर अलमिस्री ने कहा कि फ़िलिस्तीनी एकजुट होंगे और इस बिल को प्रभाव में नहीं आने देंगे। उन्होंने ज़ायोनी शासन के इस क़दम के अंजाम की ओर से उसे चेतावनी देते हुए कहा कि ज़ायोनी शासन अतिग्रहित फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों पर पूरी तरह क़ब्ज़ा करना चाहता है। मुशीर अलमिस्री ने कहा कि फ़िलिस्तीनी किसी भी इस्राईली क़ानून को रोकने में सक्षम हैं।
हमास ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इस्राईल के इस ‘नस्लभेदी’ क़दम के ख़िलाफ़ कार्यवाही की अपील की है।
26 नवंबर 2014 - 18:10
समाचार कोड: 654253
फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने इस्राईल को उस बिल की ओर से चेतावनी दी है जो अतिग्रहित फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों के यहूदीकरण के प्रयास पर आधारित है। हमास ने इस्राईल के इस क़दम को ख़तरनाक कहा है।