प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत में तकफीरी आतंकवादी गिरोह ISIL द्वारा शिया व सुन्नी मज़ारों और मस्जिदों के विध्वंस का सिलसिला जारी है। एक वीडियो फुटेज के अनुसार ISIL से जुड़े आतंकवादी कई शिया व सुन्नी पवित्र स्थलों को ध्वस्त कर रहे हैं जबकि कई स्थानों को बम से उड़ा रहे हैं। इस बीच आतंकवादियों ने मूसेल शहर के ऐतिहासिक सेंट जॉर्ज चर्च को भी ध्वस्त कर दिया है। कुरदिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख सैयद मुमज़्ज़न ने कहा है कि आतंकवादी संगठनों ने एक बार फिर इराक़ में पवित्र स्थलों को निशाना बनाना शुरू किया क्योंकि देश में उनका प्रभाव घटता जा रहा है और हवाई हमलों में भी उनके बहुत से लोग मारे गए हैं। हाल ही में इराक़ी सेना ने ISIL के खिलाफ़ लड़ाई जारी रखने का संकल्प करते हुए उनको कई क्षेत्रों में हार का मज़ा चखाया। ग़ौरतलब है कि इराक़ में तकफीरी आतंकवादी गिरोह ISIL ने जनता के साथ घिनौने अपराधों को अंजाम देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है।
26 नवंबर 2014 - 17:20
समाचार कोड: 654237
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत में तकफीरी आतंकवादी गिरोह ISIL द्वारा शिया व सुन्नी मज़ारों और मस्जिदों के विध्वंस का सिलसिला जारी है।