25 नवंबर 2014 - 18:57
 अब्बास, 22 प्रतिशत भूमि पर भी देश बनाने को तैयार

फ़िलिस्तीन की तथासकथित स्वशासित सरकार के प्रमुख ने कहा है कि फ़िलिस्तीन की ऐतिहासिक भूमि का मात्र 22 प्रतिशत भी यदि हमें दे दिया जाए तो हम स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी देश बनाएंगे।

फ़िलिस्तीन की तथासकथित स्वशासित सरकार के प्रमुख ने कहा है कि फ़िलिस्तीन की ऐतिहासिक भूमि का मात्र 22 प्रतिशत भी यदि हमें दे दिया जाए तो हम स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी देश बनाएंगे।
महमूद अब्बास ने कहा कि स्वीडन की ही भांति यूरोपीय देशों को भी फ़िलिस्तीन को मान्यता देनी चाहिए। यह बात संयुक्त राष्ट्र संघ में फ़िलिस्तीन के स्थाई प्रतिनिधि रियाज़ अलमालेकी ने अब्बास के हवाले से कही है। राष्ट्रसंघ में महमूद अब्बास का बयान पढ़ते हुए रियाज़ अलमालेकी ने कहा कि महमूद अब्बास, विश्व के राष्ट्रों की ओर से फ़िलिस्तीनियों के समर्थन का आभार व्यक्त करते हैं। बयान में कहा गया है कि ग़ज़्ज़ा युद्ध में फ़िलिस्तीनियों के अधिकारों के हनन को पूरे विश्व ने देखा है।
महमूद अब्बास के बयान में कहा गया है कि स्वीडन ने फ़िलिस्तीन को औपचारिकता देने में अन्य देशों की तुलना में वरीयता प्राप्त की है। इस बयान में आशा व्यक्त की गई है कि स्वीडन की ही भांति अन्य यूरोपीय देश भी एक स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी देश को औपचारिकता देने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने कहा है कि स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी राष्ट्र को औपचारिकता देने में अन्य देशों को आगे आना चाहिए।