इराक़ के प्रधानमंत्री ने इस देश से आईएसआईएल को निकाल बाहर करने पर पुनः बल दिया है।
हैदर अलएबादी ने, जो इराक़ की सशस्त्र सेना के प्रमुख भी हैं, अमरीका के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी लोएड आस्टन के साथ भेंट में कहा कि देश की सेना इराक़ से आतंकवादियों को निकाल बाहर करने के अभियान को जारी रखेगी। उन्होंने कहा इस कार्य के लिए बग़दाद सरकार दृढ़ संकल्प रखती है।
इराक़ के प्रधानमंत्री ने सेना को अलअंबार प्रांत में आईएसआईएल के ठिकानों पर व्यापक आक्रमण करने का आदेश दिया है। साथ ही अलएबादी ने आतंकवादियों का मुक़ाबला करने वालों को अधिक से अधिक सशस्त्र करने पर बल दिया है।
उल्लेखनीय है कि आईएसआईएल ने अमरीका और कुछ क्षेत्रीय देशों के समर्थन से इस वर्ष की गर्मियों में इराक़ के कुछ क्षेत्रों पर आक्रमण करके उनका अतिग्रहण कर लिया था और वह इराक़ में निरंतर जघन्य अपराध कर रहा है।
25 नवंबर 2014 - 18:41
समाचार कोड: 654018
इराक़ के प्रधानमंत्री ने इस देश से आईएसआईएल को निकाल बाहर करने पर पुनः बल दिया है।