ईरान की नौसेना ने अदन की खाड़ी में ईरान के ऑयल टैंकर पर समुद्री लुटेरों के हमले को एक बार फिर नाकाम बनाते हुए लुटेरों को भारी क्षति पहुंचाई।
ईरान की नौसेना के कमान्डर रियर एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ने सोमवार को बताया कि शनिवार को समुद्री लुटेरों ने स्पीडबोट से अदन की खाड़ी के प्रवेश द्वार पर ईरान के ऑयल टैंकर पर हमला किया था। जैसे ही ईरानी नौसेना ने हस्तक्षेप किया हमलावर फ़रार हो गए और नौसेना ने उन्हें भारी नुक़सान पहुंचाया।
ईरान के नौसेना प्रमुख ने अदन की खाड़ी में ईरान की समुद्री लूट के ख़िलाफ़ कोशिशों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस इलाक़े में समुद्री लुटेरे मौजूद रहते हैं और व्यापारिक व ऑयल टैंकरों पर हमले के किसी अवसर से नहीं चूकते।
24 नवंबर 2014 - 16:59
समाचार कोड: 653750
ईरान की नौसेना ने अदन की खाड़ी में ईरान के ऑयल टैंकर पर समुद्री लुटेरों के हमले को एक बार फिर नाकाम बनाते हुए लुटेरों को भारी क्षति पहुंचाई।