वियना में ईरान और गुट पांच धन एक के बीच परमाणु बातचीत संपन्न हो गयी है और दोनों पक्ष इसकी समय सीमा को 1 जुलाई 2015 तक बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं।
वियना से प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार आठ दिन की सघन वार्ता में समग्र परमाणु मामले में सहमति न बन पाने के कारण दोनों पक्षों ने वार्ता की समय सीमा बढ़ाने का फ़ैसला किया।
इससे पहले गुट पांच धन एक के विदेश मंत्रियों की आपस में बैठक हुयी और बैठक से पहले विदेश मंत्रियों ने एक ग्रुप तस्वीर खिंचवायी।
इससे पहले ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम के एक सदस्य ने इस्ना के पत्रकार से कहा था कि अगर राजनैतिक सहमति तक नहीं पहुंच सके तो स्वाभाविक रूप से आख़िरी दिन की बातचीत इस बात पर केन्द्रित होगी कि जनेवा सहमति को किस तरह आगे बढ़ाया जाए।
24 नवंबर 2014 - 16:56
समाचार कोड: 653749
वियना में ईरान और गुट पांच धन एक के बीच परमाणु बातचीत संपन्न हो गयी है और दोनों पक्ष इसकी समय सीमा को 1 जुलाई 2015 तक बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं।