24 नवंबर 2014 - 06:42
 बश्शार असदः आतंकवादियों के समर्थकों पर दबाव डाला जाये।

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ़ लड़ाई के लिए उनके असली समर्थकों पर व्यावहारिक दबाव डाले जाने की ज़रूरत है।

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ़ लड़ाई के लिए उनके असली समर्थकों पर व्यावहारिक दबाव डाले जाने की ज़रूरत है।
सीरियाई समाचार एजेंसी साना की रिपोर्ट के अनुसार बश्शार असद ने आज दमिश्क में रूस के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ़ जंग में दमिश्क और मास्को के बीच एकता की जरूरत पर ताकीद करते हुए कहा कि आतंकवादियों को पैसा, हथियार और उनकी आवाजाही का रास्ता प्रशस्त करने वाले समूहों पर दबाव डालना ज़रूरी है। रूस के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने सीरिया के मुफ्ती से भी मुलाकात की।
सीरिया के मुफ्ती ने इस बैठक में सीरिया के सम्बंध में रूस के रुख को सराहा और कहा कि सीरियाई जनता उन सभी चुनौतियों और षड़यंत्रों का मुकाबला करने के लिए तैयार है जो उनके देश और संप्रभुता के खिलाफ़ अंजाम पा रही हैं।