राजनीतिक मामलों के ईरानी विशेषज्ञ हिश्मतुल्लाह फलाहत पेशा ने ईरान के एटमी मामले का मुख्य और राष्ट्रीय मामला बताया है। हिश्मतुल्लाह फलाहत पेशा ने तेहरान से प्रकाशित होने वाले अख़बार ऐतेमाद के आज के प्रकाशन में लिखा है कि ईरान की सरकार ने अपने इस संदेश के साथ कि यूरोप वालों को प्रतिबंधों के बजाय ईरानी राष्ट्र के साथ सम्मान से बात करनी चाहिए, ईरान के बारे में दुनिया के दृष्टिकोणों को बदल दिया है और विश्व शक्तियों को वार्ता की मेज पर आने के लिए मजबूर कर दिया है।
हिश्मतुल्लाह फलाहत पेशा ने लिखा है कि ईरान की हुकूमत ने विश्व जनमत को यक़ीन दिला दिया है कि ईरान एटमी हथियारों की तैयारी की पीछे नहीं जा रहा है और इंटरनेशनल एटमी एनर्जी एजेंसी सहित कानूनी संस्थाओं की रिपोर्ट से यह बात साबित हो गई है कि ईरान ने अपने वादों पर अमल किया है। हिश्मतुल्लाह फलाहत पेशा ने इस बात पर भी बल दिया है कि ईरान की एटमी वार्ता टीम हमेशा इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर का समर्थन प्राप्त रहा है।
24 नवंबर 2014 - 06:36
समाचार कोड: 653525
राजनीतिक मामलों के ईरानी विशेषज्ञ हिश्मतुल्लाह फलाहत पेशा ने ईरान के एटमी मामले का मुख्य और राष्ट्रीय मामला बताया है।