24 नवंबर 2014 - 06:34
 लेबनानः ईरान लेबनान का सबसे बड़ा समर्थक।

लेबनान के पूर्व राष्ट्रपति अमील लहोद ने लेबनानी सेना के लिये ईरान के सैन्य उपहार को निष्ठा पर आधारित बताया है।

लेबनान के पूर्व राष्ट्रपति अमील लहोद ने लेबनानी सेना के लिये ईरान के सैन्य उपहार को निष्ठा पर आधारित बताया है।
अमील लहोद ने मेह्र न्यूज़ एजेंसी के साथ बातचीत के दौरान ईरान के फौजी उपहार के प्रस्ताव से सम्बंधित लेबनान के कुछ राजनेताओं के पक्ष पर अफसोस जताते हुए कहा कि यह राजनीतिज्ञ लेबनान के बड़े हितों पर ध्यान देने के बजाय निजी और गिरोही हितों को मद्देनजर रखते हैं हालांकि ईरान और सीरिया ने साबित कर दिया है कि वह लेबनान के सबसे बड़े समर्थक हैं और उनकी सहायता प्रेम और निष्ठा पर आधारित है।
अमील लहोद ने कहा ज़ायोनी सरकार प्रतिरोध को समाप्त करने के उद्देश्य से लेबनान में अशांति फैलाना चाहती है। लेबनान के पूर्व राष्ट्रपति ने ISIL तकफीरी आतंकवादियों को इस्राईल का सहयोगी बताया और इस्राईल के षड़यंत्रों को नाकाम करने के लिये लेबनानियों की आपसी एकता पर बल दिया।