आईएसआईएल इस्लाम को बदनाम कर रहा है।इस्राईली सैनिकों ने अल-ख़लील शहर पर हमला किया है। अलरेसालह नेट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय सूत्रों ने कहा है कि इस्राईली सैनिकों ने पिछले रात अल-ख़लील क्षेत्र में फिलिस्तीनियों को अपने हमले का निशाना बनाया। इस हमले में इस्राईली सैनिकों ने फायरिंग कर दो फिलिस्तीनियों को घायल कर दिया। इस्राईली सैनिकों ने अल-ख़लील में एक फिलिस्तीनी का उसके घर से अपहरण कर लिया है जबकि पांच फिलिस्तीनियों से कई घंटों तक पूछताछ करते रहे। इस रिपोर्ट के अनुसार कई इस्राईली सैनिकों को दक्षिणी अल-ख़लील में स्थित वादुल हरया क्षेत्र में तैनात किया गया है जो इस मार्ग से गुजरने वाली गाड़ियों को चेक करते रहें।
24 नवंबर 2014 - 06:32
समाचार कोड: 653520
आईएसआईएल इस्लाम को बदनाम कर रहा है।