ईरान व अमरीका के विदेश मंत्रियों ने वार्ता जारी रखने के संबंध में विचार-विमर्श किया है।
ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम के एक निकट सूत्र ने बताया है कि विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और उनके अमरीकी समकक्ष जान केरी ने रविवार की रात होने वाली मुलाक़ात में वार्ता के विभिन्न विकल्पों के बारे में विचार-विमर्श किया। सूत्र के अनुसार इस मुलाक़ात में दोनों विदेश मंत्रियों ने परमाणु मामले के विभिन्न विषयों और उनसे संबंधित समाधानों के बारे में वार्ता की। ज़रीफ़ और केरी की द्विपक्षीय वार्ता लगभग सवा घंटे तक जारी रही। इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद ईरान व अमरीका के विदेश मंत्रियों की यह पहली द्विपक्षीय मुलाक़ात थी।
ज्ञात रहे कि ईरान व अमरीका के विदेश मंत्री इससे पहले वार्ता की समन्वयकर्ता कैथ्रिन एश्टन की उपस्थिति में त्रिपक्षीय वार्ता के पांच चरणों में भाग ले चुके हैं। आज सोमवार 24 नवम्बर ईरान व गुट पांच धन एक के बीच अंतिम समझौते के लिए समग्र वार्ता की निर्धारित अवधि का अंतिम दिन है।
24 नवंबर 2014 - 06:19
समाचार कोड: 653514
ईरान व अमरीका के विदेश मंत्रियों ने वार्ता जारी रखने के संबंध में विचार-विमर्श किया है।