पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में वालीबाल के टूर्नामंट में एक आत्मघाती बम धमाके में कम से 50 व्यक्ति हताहत हुए हैं।
पक्तिका प्रांत के राज्यपाल के प्रवक्ता मुख़ीस अफ़ग़ान ने असोशिएटेड प्रेस को बताया कि यह हमला रविवार को दोपहर बाद यहयाख़ैल इलाक़े में अंतर जनपदीय टूर्नामंट के दौरान हुआ। उस समय लोगों की बहुत भीड़ इकट्ठा थी।
इस अधिकारी के अनुसार आत्मघाती वालीबाल टूर्नामंट का फ़ाइनल मैच देख रहे दर्शकों के बीच पहुंचा और उसने ख़ुद को धमाके से उड़ा दिया। इस धमाके में 50 से ज़्यादा लोग घायल भी हुए हैं।
23 नवंबर 2014 - 17:00
समाचार कोड: 653421
पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में वालीबाल के टूर्नामंट में एक आत्मघाती बम धमाके में कम से 50 व्यक्ति हताहत हुए हैं।