इराक़ और सीरिया में आतंकी संगठनों में शामिल 60 जर्मनी नागरिक मारे गए हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जर्मनी के 60 नागरिक, जिन्होंने आतंकवादी गुट आईएसआईएल का दामन थाम लिया था, आतंकवादी कार्यवाहियों के दौरान सीरिया और इराक़ में मारे गए। प्रेस टीवी के अनुसार जर्मनी के गृहमंत्री ने बताया है कि देश के कम से कम 550 नागरिक आतंकवादी गुटों में सम्मिलित होने के लिए चले गए हैं।
उधर संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने अक्तूबर के आरंभ में घोषणा की थी कि सीरिया और इराक़ में कम से कम 15000 विदेशी, आतंकवादी गुटों के साथ मिलकर विध्वंसक कार्यवाहियां कर रहे हैं।
ज्ञात रहे कि योरोपीय देश विशेषकर जर्मनी, कई बार इस बात के प्रति चिंता प्रकट कर चुके हैं कि आतंकवादी गुट आईएसआईएल का प्रभाव योरोप महाद्वीप पर भी बढ़ रहा है। इन देशों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि स्वदेश पलटने के बाद यह आतंकवादी अपने देशों में हिंसक कार्यवाहियां कर सकते हैं।
23 नवंबर 2014 - 16:50
समाचार कोड: 653417
इराक़ और सीरिया में आतंकी संगठनों में शामिल 60 जर्मनी नागरिक मारे गए हैं।