इराक़ की राजधानी बग़दाद में एक बाज़ार में हुए कार बम के धमाके में कम से कम 7 व्यक्ति हताहत हुए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह भीषण धमाका रविवार को बग़दाद से 20 किलोमीटर दक्षिणी में स्थित यूसुफ़िया क़स्बे में एक भीड़ भाड़ वाले बाज़ार में हुआ। इस धमाके में कम से कम 16 व्यक्ति घायल भी हुए।
अभी तक किसी गुट ने इन धमाकों की ज़िम्मेदारी नहीं ली है किन्तु इस प्रकार के आतंकवादी हमलों के लिए इराक़ी अधिकारी तकफ़ीरी आतंकवादियों को ज़िम्मेदार बताते हैं।
बग़दाद का कहना कि अक्तूबर में इराक़ में आतंकी हमलों में 1700 से ज़्यादा नागरिक हताहत और 2300 से ज़्यादा घायल हुए हैं।
23 नवंबर 2014 - 16:21
समाचार कोड: 653410
इराक़ की राजधानी बग़दाद में एक बाज़ार में हुए कार बम के धमाके में कम से कम 7 व्यक्ति हताहत हुए हैं।