अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में बसाए गए चरमपंथी ज़ायोनियों ने पश्चिमी तट में एक और फ़िलिस्तीनी के घर को आग लगा दी।
रविवार तड़के रामल्लाह शहर से लगभग 25 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित फ़िलिस्तीनी गांव ख़िरबित अबु फ़लह पर यह हमला हुआ। इस गांव के मुखिया मसऊद अबू मुरा ने कहा, “ लगभग सुबह 4 बजे ज़ायोनियों ने एक फ़िलिस्तीनी के घर पर पेट्रोल बम मारा जिससे घर का एक हिस्सा जल गया।” अबू मुरा ने बताया कि घर पर हमले के वक़्त उसमें चार औरतें थीं जो बच कर निकलने में सफल रहीं। घर के क़रीब दीवार पर ज़ायोनियों ने अरब मुर्दाबाद का नारा भी लिखा। इस्राइली पुलिस ने इस हमले क पुष्टि करते हुए कहा है कि घटना की जांच शुरु कर दी गयी है।
इस गांव के नज़दीक स्थित मस्जिद में भी इसी महीने आग लगायी गयी जिससे मस्जिद को भारी नुक़सान पहुंचा।
बसाए गए ज़ायोनी आए दिन फ़िलिस्तीनियों पर हमले करते रहते हैं।
ज्ञात रहे कि वर्ष 1967 में इस्राईल के अवैध क़ब्ज़े के बाद से बैतुल मुक़द्दस और पश्चिमी तट के क्षेत्र में 5 लाख से ज़्यादा इस्राइलियों को 120 से ज़्यादा अवैध बस्तियों में बसाया गया है।
23 नवंबर 2014 - 16:17
समाचार कोड: 653409
अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में बसाए गए चरमपंथी ज़ायोनियों ने पश्चिमी तट में एक और फ़िलिस्तीनी के घर को आग लगा दी।