इराक़ के प्रधानमंत्री ने आईएसआईएल के विरुद्ध हवाई आक्रमण का समर्थन करने का आदेश दिया है। फ़्रांस प्रेस के अनुसार हैदर अलएबादी के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि अलअंबार प्रांत में व्यापक हवाई आक्रमण करने और सशस्त्र सेना को अधिक शस्त्र पहुंचाने का आदेश दिया गया है।
इराक़ के प्रधानमंत्री के कार्यालय की ओर से यह बयान एसी स्थिति में जारी किया गया है कि जब सरकार के समर्थक स्वयंसेवियों ने अलअंबार के केन्द्र में आईएसआईएल के एक व्यापक आक्रमण को विफल बना दिया है। बयान में कहा गया है कि अलअंबार में शांति की स्थापना तक सैन्य अभियान जारी रहेगा।
ज्ञात रहे कि आईएसआईएल ने शुक्रवार को अलअंबार प्रांत के रोमादी नगर पर, जो इराक़ की सरकार के नियंत्रण में है, व्यापक आक्रमण किया।
23 नवंबर 2014 - 10:55
समाचार कोड: 653312
इराक़ के प्रधानमंत्री ने आईएसआईएल के विरुद्ध हवाई आक्रमण का समर्थन करने का आदेश दिया है।