इराक़ के अल-अंबार प्रांत में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट के ख़िलाफ़ जारी लड़ाई में सेना की प्रगति और तेज़ हो गई है। इराक़ के सैन्य अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र ही सेना रणतीनिक शहर हीत को आतंकवादियों के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लेगी।
अधिकारियों ने कहा है कि सेना ने शहर को चारो ओर से घेर लिया है, लेकिन शहर में मौजूद आम नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत सैनिक बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं। इस अभियान में स्वयं सेवी बल और सुन्नी क़बीले अलबूनिम्र के लड़ाके सेना का समर्थन कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल अब तक इस सुन्नी मुस्लिम क़बीले के 500 से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार चुका है, जिसमें महिलाओं और बच्चों की एक बड़ी संख्या भी शामिल है।
दूसरी ओर सेना ने अल-रमादी शहर पर क़ब्ज़ा करने की तकफ़ीरी आतंकवादियों की कोशिश को विफल बना दिया है और शहर की कई मस्जिदों में छुपे हुए आतंकवादियों को गिरफ़्तार कर लिया है।
रमादी से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, शहर में आतंकवादी आम नागरिकों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़कों पर इधर उधर लाशें बिखरी हुई हैं।
23 नवंबर 2014 - 10:49
समाचार कोड: 653307