23 नवंबर 2014 - 10:41
 अभी भी अंतिम परमाणु समझौता संभव है

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ का कहना है कि अंतिम परमाणु समझौता संभव है।

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ का कहना है कि अंतिम परमाणु समझौता संभव है।
ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने शनिवार की शाम वियना में अपने अमरीकी समकक्ष जॉन केरी और यूरोपीय संघ की प्रतिनिधि केथरीन एश्टन के साथ वार्ता के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुझे अभी भी विश्वास है कि हम अंतिम परमाणु समझौते तक पहुंच जायेंगे।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, ज़रीफ़, केरी और एश्टन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता शनिवार की शाम तक समाप्त हो गई थी।
उल्लेखनीय है कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच जारी वार्ता का यह चौथा चरण था कि जो लगभग दो घंटे तक जारी रहा।