इराक़ के सुरक्षा बल पश्चिमी रेमादी के सेजारिया क्षेत्र में प्रवेश कर गए हैं। इराक़ की अलबूफह्द कबीले के सरदार राफ़ेअ अब्दुल करीम फहदावी ने आज बताया कि सेना और सुरक्षा जवान सीजारिया के क्षेत्र में प्रवेश कर गए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादियों के खिलाफ़ इराकी सेना की कार्रवाई में दाइश के चार इस्नाईपर मारे गए हैं जबकि इराकी वायुसेना, आतंकवादियों के ठिकानों पर लगातार बमबारी कर रही है। फहदावी ने सोमरिया समाचार एजेंसी को इंटरव्यू देते हुए कहा कि सुरक्षा बलों और दाइश के बीच होने वाली गंभीर झड़पों में चार आतंकवादी मारे गए हैं।
दूसरी ओर अंबार के सैन्य कमांडर ब्रिगेडियर जनरल काजमी फहदावी का कहना है कि सेना ने रेमादी शहर में दाइश के एक बड़े हमले को विफल बना दिया है जिसके दौरान दर्जनों आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। इससे पहले अलबूफह्द क़बीले के सरदार ने बताया कि सेजारिया क्षेत्र की स्वतंत्रता के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसके दौरान आतंकवादियों और सेना के बीच भीषण झड़पें हो रही हैं।
उन्होंने बताया कि फह्दावी क़बीले के कई जवान लापता हैं और संदेह जताया जा रहा है कि दाइश ने उनकी हत्या कर दी है। दूसरी ओर इराक़ी सेना और स्वंयसेवी बलों ने दक्षिण सामर्रा से दाइश आतंकवादियों को पीछे हटने पर मजबूर करते हुए बग़दाद सामर्रा राष्ट्रीय हाईवे का कंट्रोल संभाल लिया है।
23 नवंबर 2014 - 05:00
समाचार कोड: 653215
इराक़ के सुरक्षा बल पश्चिमी रेमादी के सेजारिया क्षेत्र में प्रवेश कर गए हैं। इराक़ की अलबूफह्द कबीले के सरदार राफ़ेअ अब्दुल करीम फहदावी ने आज बताया कि सेना और सुरक्षा जवान सीजारिया के क्षेत्र में प्रवेश कर गए हैं।