23 नवंबर 2014 - 04:44
 लंदन, 19 वर्षीय आईएसआईएल आतंकवादी गिरफ़्तार

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल के एक युवा सदस्य को लंदन के हीथरो एयरपोर्ट पर उस समय गिरफ़्तार कर लिया गया जब वह संदिग्ध आतंकवादी कार्यवाही करने जा रहा था।

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल के एक युवा सदस्य को लंदन के हीथरो एयरपोर्ट पर उस समय गिरफ़्तार कर लिया गया जब वह संदिग्ध आतंकवादी कार्यवाही करने जा रहा था।
वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस का कहना है कि 19 वर्षीय तकफ़ीरी आतंकवादी को पूर्व योजना अनुसार और ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर हिरासत में लिया गया है।
गुरुवार को जॉर्डन से आने वाले यात्री विमान से जैसे ही संदिग्ध उतरा तो उसे वेस्ट मिडलैंड्स आतंकवाद निरोधक दस्ते ने गिरफ़्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि विमान में उसने किसी के लिए कोई ख़तरा उत्पन्न नहीं किया और उसे वेस्ट मिडलैंड्स इलाक़े में बंद किया हुआ है। याद रहे कि ब्रिटेन में आतंकवाद के आरोप में किसी भी व्यक्ति को 14 दिन तक बिना किसी अदालती कार्यवाही के हिरासत में रखा जा सकता है।
इस संदिग्ध की गिरफ़्तारी के बारे में अधिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
इस महीने के आरंभ में भी लंदन में आईएसआईएल के साथ काम करने और आतंकवादी कार्यवाही की योजना बनाने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था। गुरुवार को उनके ख़िलाफ़ आरोपपत्र दाख़िल कर दिया गया।