सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों के सौ से ज़्यादा आतंकवादियों ने सेना के सामने हथियार डाल दिए। सीरिया साना समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार देश के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों के खिलाफ़ सेना की कार्रवाईयों के दौरान 165 सशस्त्र आतंकवादियों ने खुद को सेना के हवाले कर दिया।
दूसरी ओर दमिश्क़ के पास गोताशरक़ी के कफरबितना क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने प्रदर्शन करके इस क्षेत्र से आतंकवादियों की निकासी पर ताकीद की। गोताशरक़ी क्षेत्र की जनता ने आतंकवादियों की ओर से लगाए गए तरह तरह के प्रतिबंधों के ओर इशारा करते हुए कहा कि तकफ़ीरी आतंकवादी, बुनियादी जरूरत की चीजों को भी अपने कंट्रोल में रखे हुए हैं और वह इसके माध्यम से अपने मांगों को मनवाने के लिए दबाव डालते हैं।
इसी बीच सीरिया सेना ने अल-रामी, कंसफरह, जबलुल गर्बी और इदलिब के नज़दीक जबलुल अरबईन के उपनगरीय क्षेत्रों में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया। दूसरी ओर आतंकवादियों ने सोशल मीडिया पर दरआ शेख मिसकीन क्षेत्र में सीरियाई सेना की कार्रवाई में अपने कई साथियों की मौत को स्वीकार किया है।
22 नवंबर 2014 - 20:06
समाचार कोड: 653182