पाकिस्तान के गृहमंत्री चौधरी निसार अली ख़ान ने कहा है कि पाकिस्तान में आईएसआईएल का कोई अस्तित्व नहीं है और वाल चाकिंग का यह अर्थ नहीं है कि आईएसआईएल पाकिस्तान में मौजूद है।
टैक्सला में पत्रकारों से बात करते हुए उनका कहना था कि कुछ लोग थोड़े लाभ के लिए आईएसआईएल का नाम ले रहे हैं, आईएसआईएल अरब संगठन है, पाकिस्तान से उसका कोई लेना देना नहीं है। ज्ञात रहे कि हालिया दिनों में पाकिस्तान के विभिन्न नगरों में आईएसआईएल की चाकिंग की गयी जबकि पेशावर में उसके पंफ़्लेट वितरित किए गये। कुछ दिन पूर्व तालेबान के कुछ कमान्डरों ने भी आईएसआईएल में शामिल होने की घोषणा की थी।
ज्ञात रहे कि आईएसआईएल ने सीरिया और इराक़ के बड़े क्षेत्र पर क़ब्ज़ा करके जारी वर्ष जून में ख़िलाफ़त की घोषणा कर दी।
22 नवंबर 2014 - 19:49
समाचार कोड: 653175
पाकिस्तान के गृहमंत्री चौधरी निसार अली ख़ान ने कहा है कि पाकिस्तान में आईएसआईएल का कोई अस्तित्व नहीं है और वाल चाकिंग का यह अर्थ नहीं है कि आईएसआईएल पाकिस्तान में मौजूद है।