रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर रूस को अलग-थलग करने के अमरीकी और पश्चिमी देशों के प्रयास, विफल रहे हैं।
सर्गेई लावरोफ़ ने शनिवार को देश की रक्षा और विदेश नीति परिषद के सदस्यों से भेंट में कहा कि रूस, विश्व के अन्य देशों से अपने संबंधों को जारी रखेगा और वैश्विक स्तर पर रूस को अलग थलग करने के अमरीका और पश्चिम के प्रयास विफल रहे हैं। सर्गेई लावरोफ़ ने रूस और पश्चिमी देशों के संबंधों में आई खटास के बारे में कहा कि यूक्रेन के संकट के उत्पन्न होने से बहुत पहले ही इस बात का आभास किया जाने लगा था कि रूस और पश्चिम के संबंध, संवेदनशील बिंदु के निकट पहुंचेंगे।
उन्होंने यह बयान करते हुए कि केवल दो विकल्प हैं, टकराव या भागीदारी, कहा कि हमारे सहयोगियों ने पहले विकल्प का चयन किया। उनका कहना था कि पश्चिमी सहयोगियों ने यूक्रेन के मुद्दे पर अपनी समस्त संभावनाओं का प्रयोग किया और अतिवादियों का समर्थन करके उन्होंने लोकतंत्र के अपने सिद्धांतों को ताक पर रख दिया। रूसी विदेशमंत्री ने मास्को के विरुद्ध अमरीकी कार्यवाहियों के लक्ष्यों के बारे में कहा कि इनका लक्ष्य रूस में केवल राजनैतिक परिवर्तन नहीं था बल्कि उनका लक्ष्य रूस में सरकार परिवर्तित करना था जिसमें वह बुरी तरह विफल रहा है।
रूसी विदेशमंत्री ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि अमरीका और पश्चिम की कार्यवाहियों से रूस को बहुत अधिक आर्थिक हानि सहन करनी पड़ी, कहा कि इन कार्यवाहियों तथा रूस की जवाबी कार्यवाहियों से भी प्रतिबंध लगाने वाले देशों को भारी हानि हुई है।
22 नवंबर 2014 - 19:28
समाचार कोड: 653160
रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर रूस को अलग-थलग करने के अमरीकी और पश्चिमी देशों के प्रयास, विफल रहे हैं।